Headlines

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गमछे से गला घोंटने लगे पप्पू यादव, तिरंगा रैली में फायरिंग, गर्लफ्रेंड का तलाक करवाकर बॉयफ्रेंड फरार




नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठ गए। वे रिसर्च के छात्रों के आंदोलन में शामिल हुए हैं। यहां सांसद नीले गमछे से अपना गला घोंटते नजर आए। वहीं वैशाली के बिदुपुर की रहने वाली महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पटना में पप्पू यादव गमछे से गला घोंटने लगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे हैं। वे रिसर्च के छात्रों के आंदोलन में शामिल हुए हैं। यहां सांसद नीले गमछे से अपना गला घोंटते नजर आए। उन्होंने कहा, अगर सरकार ने छात्रों की बात नहीं मानी तो यही रास्ता बचा है। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘श्रीराम अवतार में होगी मोदी की मूर्ति, वो हमारे भगवान’ ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के समान हैं। वे श्रीराम के अवतार हैं। नरेंद्र मोदी मेरे लिए आराध्य हैं और उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी का किन्नर समाज विरोध करेगा।’ ये बातें बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने कही हैं। उन्होंने कहा कि पटना में करीब 5 एकड़ जमीन पर लगभग 112 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर बनाने की योजना है। पूरी खबर पढ़ें 3. AI से न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग पटना में 11 जुलाई को 7वीं के छात्र आयुष सिंह (12) की संदिग्ध मौत हुई, अब पुुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। आयुष के मोबाइल की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वो किसी से फोन पर अक्सर बातें किया करता था। जिस नंबर से वो बात करता था, उसकी डीपी में लड़की की तस्वीर है। जब मोबाइल नंबर की जांच हुई तो पता चला कि वो लड़की नहीं, लड़का है और साइबर फ्रॉड है। पूरी खबर पढ़ें 4. अंजान संग पति ने पूरी रात कमरे में अकेला छोड़ा’ किशनगंज की एक महिला ने अपने पति पर जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि पीड़िता के आरोप पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 5. पवन सिंह बोले- बॉयफ्रेंड बनकर पूरे शरीर में दाग हो गया “बॉयफ्रेंड बनकर पूरे शरीर में दाग हो गया है। इससे अच्छा मैं हस्बैंड के रूप में ही ठीक हूं।” यह खुलासा पावर स्टार पवन सिंह ने हॉटस्टार के शो भोजपुरी बवाल में किया है। दिनेश लाल यादव बोलते हैं कि ‘मुझे लगा था कि आप पहले बॉयफ्रेंड बनिएगा, फिर हस्बैंड बनिएगा।’ इस पर पवन सिंह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि बॉयफ्रेंड बनकर तो शरीर में पूरा दाग हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 6. फिजिकल रिलेशन बनाया, पति से तलाक करवाकर भाग गया वैशाली के बिदुपुर की रहने वाली महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को उसने जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दी। पति से तलाक लेने के लिए दबाव बनाया और तलाक के बाद शादी से इनकार कर दिया। महिला ने मारपीट, गर्भपात कराने के लिए दबाव और धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. बिहार की नूतन सिंह ने दिया WPL के लिया ट्रायल वैभव सूर्यवंशी के बाद समस्तीपुर से एक नए खिलाड़ी का उदय हुआ है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए बिहार की नूतन सिंह का ‘यूपी वॉरियर्ज’ टीम के ट्रायल के लिए चयन हुआ है। नूतन बिहार से पहली महिला क्रिकेटर हैं, जो ट्रायल के लिए WPL में गई थी। नूतन ने उसी कोच और अकादमी में ट्रेनिंग ली है, जहां से वैभव सूर्यवंशी खेला करते थे। पूरी खबर पढ़ें 8. मनेर में तिरंगा रैली के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग पटना के मनेर थाना क्षेत्र में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाइक सवार कुछ युवकों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। छितनावा रोड पर हुई फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए छह युवकों को पकड़ा है। उनके पास से चार देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. मोतिहारी में घोड़े से शराब तस्करी करते युवक गिरफ्तार मोतिहारी में घोड़े से तस्करी करते शराब तस्कर को पकड़ा गया है। उसके पास से 52 लीटर विदेशी शराब सहित घोड़े को बरामद किया गया। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के तेलुआ ब्रम टोला निवासी राहुल कुमार, पिता विक्रम यादव के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 12 जिलों में कल बारिश का अलर्ट बिहार के 5 जिलों में मौसम विभाग ने कल यानी सोमवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 7 जिलों में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *