![]()
कैमूर जिले में अवैध हथियार और शराब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो मोहनिया थाना क्षेत्र के खझड़ा गांव से संबंधित बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक हथियार लहराते हुए और कार्टन में रखी शराब की पेटियों के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो ‘पुतुल यादव’ नामक टेलीग्राम आईडी से प्रसारित हुआ है। मामले को लेकर मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है। पुलिस तकनीकी और जमीनी स्तर पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में वीडियो खझड़ा गांव का पाया जाता है और इसमें शामिल लोगों की पहचान होती है, तो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
कैमूर में हथियार-शराब के साथ युवकों का वीडियो वायरल:मोहनिया के खझड़ा गांव का बताया जा रहा; टेलीग्राम पर हुआ प्रसारित, पुलिस ने शुरू की जांच
