Headlines

शिवहर पॉलिटेक्निक के छात्रों का राज्य में शानदार प्रदर्शन:नंदिनी को 50 हजार, कुणाल को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि




शिवहर के हरि किशोर सिंह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद, कॉलेज की छात्रा नंदिनी जायसवाल ने सभी डिप्लोमा स्ट्रीम में राज्य में दूसरा सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि सिविल इंजीनियरिंग के छात्र कुणाल किशोर ने तीसरा स्थान हासिल किया। नंदिनी जायसवाल ने 2000 में से 1871 अंक (93.55%) प्राप्त किए। वहीं, कुणाल किशोर ने सिविल इंजीनियरिंग में 1500 में से 1354 अंक (90.26%) हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छात्रों की इस सफलता पर पूर्व सांसद स्वर्गीय हरि किशोर सिंह की पत्नी श्रीमती प्रतिभा सिंह और उनके बड़े पुत्र श्री अनिल किशोर सिंह की ओर से वरिष्ठ जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने नंदिनी जायसवाल को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। कुणाल किशोर को 25 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद स्वर्गीय हरि किशोर सिंह को श्रद्धांजलि इस अवसर पर वरिष्ठ जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नंदिनी और कुणाल की यह सफलता केवल कॉलेज ही नहीं, बल्कि पूरे शिवहर जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे पूर्व सांसद स्वर्गीय हरि किशोर सिंह के लिए भी एक बड़ी श्रद्धांजलि बताया। दिग्विजय सिंह ने हरि किशोर सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिवहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए भूमि दान करने में उनकी अहम भूमिका रही, जिससे शिवहर को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्थान मिला। दिग्विजय सिंह ने कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से कॉलेज परिसर में मिट्टी भराई, सड़क निर्माण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *