Headlines

MLC बोले-'प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करें':जदयू ने स्नातक चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत पर जोर




नवादा में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद (एमएलसी) नीरज कुमार नवादा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आगामी स्नातक चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की। एमएलसी नीरज कुमार का स्वागत जिला जदयू अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी ने किया। अपने संबोधन में नीरज कुमार ने सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों को चुनाव की तैयारियों में पूरी गंभीरता से जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करना आवश्यक है। बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को सक्रिय करें नीरज कुमार ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के मोबाइल नंबर जुटाकर पंचायत स्तर तक संपर्क अभियान चलाने और उन्हें एनडीए के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन को सक्रिय करने तथा पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी ने की, जबकि मंच संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता किशोरी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रमिला प्रजापति, हरि कृपाल, प्रोफेसर बिन्नी प्रसाद, जीवनलाल चंद्रवंशी, दीपक कुमार मुन्ना, आदित्य मेघावी, रामाश्रय प्रसाद, रामाश्रय सिंह, सीताराम सिंह, अनिल कुमार मंडल, अरुण कुमार वर्मा सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *