Headlines

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में वांटेड लश्कर-ए-तैयबा कमांडर आबिद रमजान शेख के माता-पिता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया।

आबिद शेख के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में होने की आशंका है और वह सुरक्षा बलों की मोस्ट-वांटेड सूची में शामिल है।

आबिद पर कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लक्षित हमलों के आदेश देने का आरोप है। उसके माता-पिता के तिरंगा फहराने की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक दीपके ने महाराष्ट्र में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बच्चे समान अवसर से वंचित हैं। मैंने अपने गांव के सरपंच से बात की, जिन्होंने भरोसा दिलाया है कि पंचायत एक हफ्ते के अंदर इन सभी समस्याओं का समाधान कर देगी। बदलाव तब मुमकिन होता है जब हम सब मिलकर काम करते हैं।

असम में लापता BJP नेता का शव मिला, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

असम के श्रीभूमि जिले में 12 अगस्त से लापता बीजेपी नेता बिकाश धर का शव शुक्रवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक सुनसान घर से मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में बदरुल हक और साहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामद करने के दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

महाराष्ट्र के यवतमाल में रील बनाने के दौरान डैम में गिरीं 2 छात्राएं, दोनों की मौत

महाराष्ट्र के यवतमाल में सेल्फी लेने और रील बनाने के दौरान डैम में गिरने से दो कॉलेज छात्राओं की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को बोरगांव डैम में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, फार्मेसी कॉलेज के करीब 15 छात्र-छात्राओं का समूह कॉलेज की छुट्टी के बाद डैम घूमने गया था। इसी दौरान मोहिनी गौत्रे और अमृता खेडकर डैम की दीवार पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी और रील बना रही थीं।

रील बनाने के दौरान एक छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह डैम में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसकी दोस्त भी पानी में कूद गई। दोनों पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा सकीं और बहाव में डूब गईं।

राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे

राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज अभियान के चौथे चरण में शामिल होंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सपकाल ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। हालांकि, कार्यक्रम का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। राहुल ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी।

टीवी चैनलों पर 12 मिनट एडवर्टाइजमेंट की सीमा हटेगी, सरकार का फैसला

सरकार ने टीवी चैनलों पर हर घंटे अधिकतम 12 मिनट विज्ञापन दिखाने की सीमा हटाने का फैसला किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि प्रसारण क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *