Headlines

CM मान बोले- पंजाब तोड़ने के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे:फिरोजपुर में तिरंगा फहराया; PM बोले- लुधियाना के उद्योगपति वर्ल्ड लेवल प्रोडक्ट बनाएं




देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर के कैंट बोर्ड स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हुसैनीवाला में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। यहां सीएम भगवंत मान ने कहा कि 1947 के बंटवारे की सबसे बड़ी कीमत पंजाबियों ने चुकाई। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि देश को आजाद करवाने में पंजाबियों का सबसे बड़ा योगदान रहा। सीएम ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हर बीज पैदा हो जाता है लेकिन नफरत का बीज कभी पैदा नहीं होगा। जो ताकतें देश और पंजाब के भाईचारे की सांझ को तोड़ने में लगी हैं, उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। यहां वे 25 पुलिस अफसरों को बहादुरी व अच्छे काम के लिए सम्मानित भी करेंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम गाया गया। लुधियाना में वित्तमंत्री हरपाल चीमा, चंडीगढ़ में गवर्नर व प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, पठानकोट में फूड सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क, जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत ने तिरंगा फहराया। वहीं दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लुधियाना का जिक्र किया। उन्होंने अपील की कि MSME से जुड़े उद्योगपति अपने प्रोडक्ट वैश्विक स्तर पर बनाएं। PM मोदी ने कहा- पंजाब के लुधियाना से तमिलनाडू के त्रिपुर का टेक्सटाइल सेक्टर दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच सकता है। अपना सामान दुनिया तक पहुंचाने के लिए हमें वैश्विक स्टैंडर्ड पर चीजें तैयार करनी होंगी और अन्य देशों से सस्ती देनी होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े PHOTOS… मिनट-टू-मिनट अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *