Headlines

Kaimur Independence Day 2026 | Minister Sanjay Tiger Flag Hoisting


कैमूर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह भभुआ शहर के ऐतिहासिक जगजीवन मैदान (स्टेडियम) में आयोजित हुआ। यहां जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया।

.

ध्वजारोहण से पहले, प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के साथ परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

समारोह के दौरान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।

8,129 परिवादों में से 7,491 का त्वरित निष्पादन

सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि बिहार ‘न्याय के साथ विकास’ और ‘आत्मनिर्भर बिहार’ के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किए गए ‘संवाद पोर्टल’ का उल्लेख किया।

मंत्री ने बताया कि जिले में आए 8,129 परिवादों में से 7,491 का त्वरित निष्पादन (लगभग 93%) किया जा चुका है।

प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया।

60 योजनाओं का किया उद्घाटन

प्रभारी मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले में विभिन्न विभागों की कुल 60 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है, जिनकी कुल लागत 196 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त, मोहनियां के किसानों के हित में 528 करोड़ रुपए की ‘जमनिया गंगा जल लिफ्ट योजना’ का कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

मुख्य समारोह के बाद, मंत्री सिवों मुसहर टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *