Headlines

भागलपुर- प्राइवेट बैंक के स्टाफ ने की खुदकुशी:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर; कारण स्पष्ट नहीं




भागलपुर में शुक्रवार रात प्राइवेट बैंक के स्टाफ ने खुदकुशी कर ली। फंद से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान रंजीत कुमार सिंह के पुत्र साजन कुमार(20) के रूप में हुई है। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी स्थित ठाकुरबाड़ी के पास की है। मृतक के बड़े भाई सोनू कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम घर लौटने के बाद साजन दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम परिजनों के मुताबिक साजन ने हाल ही में बीए सेमेस्टर-5 की परीक्षा दी थी। पढ़ाई के साथ वह एक निजी बैंक में काम करता था। दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साजन की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच के लिए FSL पहुंची खुदकुशी की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *