Headlines

भोजपुर- नहर में डूबने से महिला की मौत:घर से बधार जाने के लिए निकली थी, रास्ते में पैर फिसलने से हुआ हादसा; ग्रामीणों ने निकाला शव




भोजपुर में नहर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। बधार जाने के दौरान हादसा हुआ है। मृतका की पहचान नारायणपुर थाना इलाके के सहयोगी टोला निवासी किरण देवी(45) के तौर पर हुई है। वर्तमान में सहार चेक पोस्ट के पास किराए के मकान रहती थी। मृतका के पति भुअर गुलगुलिया ने बताया कि शुक्रवार को नहर किनारे होते हुए बधार जा रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गई। गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी जान चली गई। ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला गया। घर में मचा कोहराम जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका को दो पुत्री मुंगेशरी कुमारी, भनसली कुमारी और एक पुत्र शमशेर कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *