Headlines

गिट्टी के नीचे छिपा रखी थी 50 लाख की शराब:झारखंड से मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे; चालक अरेस्ट, गुप्त सूचना पर कार्रवाई




जमुई में गरही थाना पुलिस ने गिट्टी लदे एक हाइवा से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की 3020.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से हाइवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। तस्करों ने शराब को पुलिस को चकमा देने के लिए गिट्टी के नीचे छिपा रखा था। यह कार्रवाई मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि झारखंड से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही शराब को गिट्टी लदे हाइवा में छिपाया गया है। इसके बाद गरही थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर गरही चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गुरुवार देर शाम गरही चौक पर जांच के दौरान एक गिट्टी लदे हाइवा को रोका गया। प्रारंभिक जांच में केवल गिट्टी दिखाई दी, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने गिट्टी हटाई। इसके नीचे Old Habbit Whisky की 180 एमएल और 375 एमएल की बोतलों में कुल 3020.25 लीटर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छिपी मिली। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जानकारी दी। जब्त किए गए हाइवा पर RKD Construction Pvt. Ltd. TATA लिखा है और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR33M0931 है। गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के बोडरागढ़ थाना अंतर्गत पथरा बांग्ला, हरिजन कॉलोनी निवासी जीतू कुमार (19) पुत्र अशोक तुरी के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गरही थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब शराब की इस खेप के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इस कार्रवाई में गरही थाना के थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पाल्टा चौधरी और पुलिस अवर निरीक्षक रघुनंदन राघव सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *