![]()
लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का उत्साह चरम पर दिखा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। यह यात्रा समाहरणालय स्थित गांधी मैदान से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लिए लोग शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए केआरके मैदान और फिर शहीद द्वार तक पहुंचे। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का स्वागत यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति का प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की शहीद द्वार पहुंचने पर शहीद स्मारक पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान केआरके मैदान में पौधारोपण भी किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने तिरंगे के सम्मान और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Source link
DM बोले-'अपने घरों पर फहराएं तिरंगा':लखीसराय में 'हर घर तिरंगा' यात्रा, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल
