![]()
मधुबनी में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री रंजीत यादव के संचालन में हुई। इस बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बिहार विधानसभा की कारा सुधार समिति के सभापति पवन जायसवाल सहित मंचासीन नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारियों, सभी 39 मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मंच-मोर्चों के जिलाध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बल दिया। बैठक में भाजपा की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक संगठन के विस्तार और गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, 14 अगस्त को मनाए जाने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को मंडल, गांव एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय झा, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला प्रभारी सह पूर्व विधान परिषद सदस्य अर्जुन सहनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंच-मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source link
मधुबनी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक:संगठन विस्तार, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर चर्चा