Headlines

Jamui Independence Day | SSB Cycle Rally & CRPF Yoga Event News


जमुई में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा बलों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

.

शुक्रवार को जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

खैरा क्षेत्र में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पकरी ने तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया।

यह रैली कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय और सभी समवायों में निकाली गई।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति किया जागरूक

रैली में एसएसबी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को बढ़ावा देना था।

साथ ही, केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना भी इसका लक्ष्य था।

इस कार्यक्रम ने सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया

दूसरी ओर, 215 बटालियन CRPF ने कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया।

इसमें अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा प्रदर्शनी लगाई और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।

इस कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार और सुरेंद्र सिंह, तथा उप कमांडेंट ब्रज भूषण कुमार सहित बटालियन के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

सामूहिक गायन के बाद, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और तनावमुक्त कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगाभ्यास भी कराया गया।

दोनों कार्यक्रमों का समापन उत्साहपूर्ण और देशभक्ति के माहौल में हुआ, जिससे राष्ट्रीय भावना को बल मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *