Headlines

नवादा में युवती की मौत, दफनाया शव निकाला:सौतेली मां और पिता पर मर्डर का आरोप, फॉरेंसिक टीम मौके पर




नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव में 17 वर्षीय पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शव को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया था। मृतका की बड़ी बहन खुशबू कुमारी की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। खुशबू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को दफनाया गया था। इस सूचना पर धमौल पुलिस सक्रिय हुई और गुरुवार को श्मशान घाट पहुंची। पुलिस ने दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और शव से संबंधित आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेजा गया। पुलिस अब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। जानकारी के अनुसार, मृतका अपनी सौतेली मां के साथ गांव में रहती थी, जबकि उसके पिता सोहर यादव प्रदेश में रहकर काम करते हैं। खुशबू कुमारी ने अपनी सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है और आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के क्रम में पुलिस ने मृतका की सौतेली मां रिंकू देवी, पिता सोहर यादव और छोटी बहन गुड़िया को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। जहर देकर हत्या करने की धमकी दी थी – मृतका की बहन तीनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। आसपास के लोगों और अन्य परिजनों से भी पूछताछ जारी है। मृतका की बहन ने पुलिस को यह भी बताया है कि उसकी सौतेली मां ने पहले जहर देकर हत्या करने की धमकी दी थी। धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *