Headlines

अरवल में बाइक चोर गिरफ्तार:दो चोरी की मोटर साइकिलें बरामद, पूछताछ जारी




अरवल जिले में लगातार हो रही मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। यह गिरफ्तारी गुरुवार को हुई। हाल के दिनों में जिले में कई प्रमुख स्थानों से मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें जिला पदाधिकारी के आवास के समीप से उनके चालक की मोटर साइकिल, सदर अस्पताल परिसर से डाटा एंट्री ऑपरेटर की बाइक और शिक्षा विभाग के कैंपस से भी डाटा एंट्री ऑपरेटर की मोटर साइकिल चोरी शामिल थी। इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद चोरों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की। इस संयुक्त कार्रवाई के तहत, भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरिया गांव निवासी 28 वर्षीय कुणाल कुमार को सहार स्थित एक कबाड़ी दुकान के समीप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी कुणाल कुमार ने कई मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर अरवल सदर अस्पताल और जिला पदाधिकारी के आवास के समीप से चोरी हुई मोटर साइकिलें बरामद की गईं। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ में चोरी की कई अन्य घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस आरोपी से आगे भी पूछताछ कर रही है और चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है और नशे तथा अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *