Headlines

लखीसराय में डायल 112 के सिपाही पर रेप का आरोप:केस में मदद का झांसा देकर महिला को कमरे पर ले जाने का दावा, आरोपी हिरासत में




लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस 112 के एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी सिपाही सोनू कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, दैनिक भास्कर डिजिटल इस वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। आरोपी व्यक्ति बिहार पुलिस 112 का सिपाही सोनू कुमार
पीड़ित महिला ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति हलसी थाना क्षेत्र में तैनात बिहार पुलिस 112 का सिपाही सोनू कुमार है। महिला के अनुसार, 12 अगस्त की देर शाम सिपाही सोनू कुमार ने उसे केस दर्ज कराने में मदद का झांसा दिया और अपने किराये के कमरे पर ले गया। वहां पहुंचने के बाद सिपाही ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में यह भी बताया कि उसने घटना का विरोध किया और शोर मचाया था। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
महिला ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद, एसपी प्रेरणा कुमार ने संबंधित थानाध्यक्ष को वायरल वीडियो और महिला के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही सोनू कुमार से पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। एसपी प्रेरणा कुमार ने फिलहाल मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी देने से इनकार किया है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *