![]()
हरियाणा के अंबाला में पुलिस और सिख संगत के बीच टकराव के बाद हालात बिगड़ गए। आंसू गैस छोड़ने के बाद भी पुलिस गुस्साई भीड़ को जीटी रोड (NH-44) तक पहुंचने से नहीं रोक सकी। भीड़ ने बेरिकेडिंग तोड़ दी। जीटी रोड पर जाम की वजह से अंबाला से गुजर रहे 5 नेशनल हाइवे पर असर पड़ रहा है।
करीब 4 घंटे से अंबाला रेंज के आईजी और एसपी प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश में लगे हैं।सिख जत्थेबंदियों की दो मांगे हैं। इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR दर्ज की जाए। साथ ही मंड पर हमले के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की रिहाई हो। दरअसल, पूरा विवाद 7 अगस्त को श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के सामने हुए घटनाक्रम से जुड़ा है। उस दिन मंड Y+ सिक्योरिटी के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। आरोप है कि मंड की गाड़ी ने संगत को टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ और निहंगों ने मंड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और इनोवा गाड़ी तोड़ दी थी। सिख जत्थेबंदियों का आरोप है कि मंड की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर ली, लेकिन मंड के खिलाफ दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक बुलाई गई थी। सिख संगत के रैली और हंगामे के PHOTOS… क्या है पूरा मामला और क्यों भड़की है भीड़… मंड की अंबाला में हुई थी पिटाई… अंबाला में हंगामे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइएं…
Source link
