Headlines

शेखपुरा में किसान की करंट से मौत:धान की फसल में पटवन करने गए थे, 6 बच्चों के परिवार में पसरा मातम




शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के चरूआवां गांव में गुरुवार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 55 वर्षीय किसान मो. नन्हू धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि मो. नन्हू खेत में पटवन के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत में उन्हें करंट की चपेट में पाया गया। परिवार का भरण-पोषण उन्हीं पर निर्भर था
आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक छा गया और गांव में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पांच पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार का भरण-पोषण उन्हीं पर निर्भर था, जिससे अब परिवार के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, मृतक के परिवार के सदस्यों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *