![]()
बिहार में एक बार से विपक्ष ने इस चर्चे को जोर दे दिया है कि बीजेपी-जदयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल इस चर्चे की शुरुआत के पीछे एक वजह भी है। बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की मीटिंग की। मीटिंग के बाद जदयू कोटे के मंत्री निकल गए। बताया जाता है कि कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद बीजेपी कोटे के मंत्रियों को सीएम आवास बुलाया गया। यहां बीजेपी कोटे के मंत्रियों के साथ सीएम की बैठक हुई। बैठक समाप्त होने के बाद कई मंत्री सीएम आवास के पीछे के गेट से निकल गए। अब इस सीक्रेट मीटिंग को राजद ने लपक लिया है। राजद का कहना है कि भाजपा ने ये मीटिंग बिहार के विकास के लिए की या अपने विकास के लिए। कुछ ना कुछ गुल खिलेगा – भाई वीरेंद्र बीजेपी कोटे के मंत्रियों के साथ सीएम ने मीटिंग की है। कुछ ना कुछ गुल खिलेगा। कल की मीटिंग में क्या हुआ मंत्रिमंडल के सारे मंत्री जानना चाहेंगे। कल क्या हुआ, इसका खुलासा होना चाहिए। आखिर क्या वजह है कि घटक दलों के मंत्रियों को क्यों नहीं बुलाया गया। ऐसा लग रहा है कि मामला संगीन है। भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक पर भी भाई वीरेंद्र ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘संभव है कि इस बैठक में कोई एजेंडा तय किया जा रहा हो और इसी वजह से केवल भाजपा के मंत्रियों को बुलाया गया।’ जदयू बोली- ऑल इज वेल वहीं, जदयू के सीनियर लीडर श्रवण कुमार ने कहा, ‘इसमें किसी को एतराज क्यों हैं। सीएम बीजेपी के मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं। इसपर कोई कयास लगाने में जरूरत नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी के मंत्रियों ने बताया है कि बैठक क्यों हुई। मेरे पास भी कल कई मंत्री आए कई विषयों पर बातचीत हुई। सब ठीक है। छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 मामले में कार्रवाई की मांग पटना में 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च निकाला जाएगा। इसे लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक और सांसद मार्च में शामिल होंगे। राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। भाई वीरेंद्र ने पुलिस मुख्यालय के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें धरना-प्रदर्शन और जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों के AK-47, असॉल्ट हथियार लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि फैसला देर से लिया गया, लेकिन यह सही कदम है। अपराध को लेकर सरकार पर हमला हाजीपुर में चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की हत्याकांड, पटना में युवक को गोली मारे जाने और बेगूसराय में युवक को गोली लगने की घटनाओं को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा ‘बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री से लगातार कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मी जमीन खरीदने में लगे हैं, इसलिए अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। श्रवण कुमार बोले- एक सीट कम होती तो तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष नहीं होते वहीं, तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ‘विपक्ष के नेता को बिहार की जनता ने एक सीट कम दिया होता तो तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष नहीं होते।’ उन्होंने कहा, ‘जिस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तारीख का ऐलान कर दिया हो, वह कहीं भी जा सकता है।’ श्रवण कुमार ने कहा, ‘जिस मामले को लेकर विपक्ष राजभवन जा रहा है, उस पर सरकार पहले से कार्रवाई कर रही है।’
Source link
'CM ने बीजेपी मंत्रियों के साथ सीक्रेट मीटिंग की':RJD का दावा-BJP- JDU के बीच सब कुछ ठीक नहीं, कुछ होने वाला है
