रियलिटी टीवी शो भोजपुरी बवाल की रिलीज के बाद से पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस काजल राघवानी की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। एक तरफ जहां आम्रपाली और काजल रागवानी के बीच जुबानी जंग चल रहा है तो दूसरी तरफ पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में क्या उतार-चढ़ाव आए
.
इस शो का एक नया प्रोमो आया है। अपकमिंग एपिसोड में राधे मां और भारती सिंह की एंट्री हुई है। राधे मां पवन सिंह को लेकर भविष्यवाणी करती हैं कि 45 साल की उम्र में अच्छी और प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।
पवन सिंह ने छुए राधे मां के पांव
शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि भारती सिंह पवन सिंह और काजल राघवानी को राधे मां से मिलवाती हैं। वो कहती हैं कि ये वो हैं जो लोगों के दुख-दर्द अपने ज्ञान से हर लेती हैं। पवन सिंह राधे मां के पांव छूते हैं और फिर जब सभी आराम से सोफे पर बैठ जाते हैं।
इसी बीच भारती राधे मां से पूछती हैं कि राधे मां पवन जी को एक अच्छा जीवन साथी मिले, क्योंकि इस मामले में वह कई बार धोखे खाए हैं। भारती की बात सुनकर राधे मां पवन सिंह से सामने आने को कहती हैं। वह फौरन हाथ जोड़कर उनके सामने खड़े हो जाते हैं।

पवन सिंह ने राधे मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
राधे मां कुछ देर पवन सिंह की ओर देखती हैं फिर कहती हैं कि इसका दिल बहुत साफ है। इसको 45 साल की उम्र में एक बहुत अच्छी और प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी। पवन सिंह यह बात सुनने के बाद राधे मां के सामने सिर झुका लेते हैं और हाथ जोड़कर बैठे होते हैं।
इस बीच उधर आम्रपाली दुबे उंगलियों पर गिन रही होती हैं कि पवन सिंह की अभी की उम्र के हिसाब से अभी उनके पास कितना और वक्त बाकी है।
यूजर्स ने क्या कहा वो पढ़िए
इस प्रोमो के रिलीज होने पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि- ज्योति भाभी भी तो अच्छी थीं।
गौतम नाम के यूजर्स ने लिखा – कहां फंस गए पवन भइया
ओमप्रकाश ने लिखा- भविष्यवाणी गलत होगी
पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के पिता रामाशंकर सिंह की 12 अगस्त को 9वीं पुण्यतिथि थी। पवन सिंह ने अपने फेसबुक पर इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपनी मां के साथ एक वृद्धाआश्रम जाते हैं। वहां अपने पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाते हैं और बुजुर्गों को खाना खिलात हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने मन लागता नईखे बाबूजी..रोआई आवत…गाना लगाया है। पवन सिंह इस दौरान काफी भावुक देखती हैं।
कुछ तस्वीरें देखिए

पवन सिंह ने पिता की पुण्यतिथि पर अपनी मां के साथ वृद्धआश्रम गए।

पवन सिंह की मां भावुक दिखीं।
—————–
ये खबर भी पढ़ें
‘चिकन नहीं खाइएगा तो ये बढ़ जाएंगे,इंसानों को खा जाएंगे’:पवन सिंह बोले-देसी मुर्गा पकड़कर लाओ; बिना टमाटर के बनेगा; यूजर्स बोले-भइया सावन में चिकन-मटन

नया रियलिटी शो भोजपुरी बवाल 2 अगस्त यानी आज से टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हो रहा है,इसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे जैसे पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव शामिल हैं।शो से जुड़ा प्रोमो काफी सुर्खियों में है। पवन सिंह का एक नया प्रोमो आया है। जिसमें पवन सिंह ने चिकन खाने की इच्छा जताई है और अपने साथियों को देसी मुर्गा पकड़ के लाने को कहा। इस बीच में खुद ही प्याज मिर्च काटते हुए दिख रहे है। पूरी खबर पढ़ें
