Babbu Maan Live Show Controversy


धुरंधर फेम पंजाबी सिंगर अफसाना खान के करीब 7 साल पुराने एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया है। पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने इस वीडियो को लेकर अपने कॉन्सर्ट में टिप्पणी की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं किया।

.

उन्होंने कहा कि आजकल कई लोग बिना मिजाज समझे ऐसे ही गाना शुरू हो जाते हैं। उन्होंने लेडी सिंगर की नकल करते हुए अपना सुपरहिट गाना ‘भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है’ गाया। इसके बाद उन्होंने अपनी ओरिजिनल आवाज में भी यह गाना गुनगुनाया।

लेडी सिंगर की नकल करने वाला बब्बू मान का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। यूजर्स इसे डायरेक्टली लेडी सिंगर अफसाना खान से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस पर सीधे बब्बू मान या अफसाना खान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट के दौरान बब्बू मान ने वीडियो को लेकर टिप्पणी की।

ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट के दौरान बब्बू मान ने वीडियो को लेकर टिप्पणी की।

ब्रिस्बेन शो में क्या बोले बब्बू मान

  • लाइव शो में तंज: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बब्बू मान का वीडियो बीते रविवार (9 अगस्त) का है। वह ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर अफसाना खान के वायरल वीडियो पर टिप्पणी की।
  • बिना मिजाज समझे गाने लग जाते हैं: शो के दौरान अपने हिट और दर्द भरे सॉन्ग ‘भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है’ पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल लोग ऐसे ही बिना मिजाज समझे गाने लग जाते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करता चाहिए।
  • मंच पर नकल की: नए सिंगरों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि गीत को लफ्जों के हिसाब से गाया करो। अपनी बात साबित करने के लिए उन्होंने मंच पर ठीक उसी ऊंचे और चिल्लाने वाले अंदाज की नकल उतारी, जिसे लोग अफसाना खान की सिंगिंग से जोड़ रहे हैं।
  • अपना गीत गाकर सुनाया: इसके बाद बब्बू मान ने खुद उस दर्द भरे गीत को गाकर सुनाया। इसके बाद कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने तालियां और सीटियां बजाईं।
अफसाना खान के 7 साल पुराने वीडियो पर की टिप्पणी।

अफसाना खान के 7 साल पुराने वीडियो पर की टिप्पणी।

7 साल पुराने वीडियो से जुड़ा विवाद का तार

सोशल मीडिया पर फैंस बब्बू मान के इस तंज को अफसाना खान के जिस वीडियो के साथ जोड़कर वायरल कर रहे हैं, वह वीडियो 7 साल पुराना है। उस समय अफसाना खान म्यूजिक इंडस्ट्री में इतना बड़ा नाम नहीं थीं।

यूट्यूब के अलग-अलग चैनल्स पर मौजूद इस वीडियो में अफसाना खान, बब्बू मान के इसी ओरिजिनल गाने भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है को काफी आक्रामक और ऊंचे सुरों में गाती हुई नजर आ रही हैं। कथित तौर पर इसी को लेकर बब्बू मान ने कमेंट किया।

अफसाना खान ने नहीं दी प्रतिक्रिया

लोग भले ही बब्बू मान के इस बयान को अफसाना खान से जोड़ रहे हैं, लेकिन अफसाना खान ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, दोनों ही सिंगर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े और लोकप्रिय नाम हैं, इसलिए यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।

अफसाना खान ने सिंगर साज शर्मा के साथ शादी की है। - फाइल फोटो

अफसाना खान ने सिंगर साज शर्मा के साथ शादी की है। – फाइल फोटो

अफसाना खान के बारे में जानिए

अफसाना खान प्रसिद्ध पंजाबी प्लेबैक सिंगर हैं। वह अपने दमदार और अनूठे सूफी अंदाज की गायकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पंजाबी संगीत उद्योग को कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें तितलियां उनका सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना रहा है।

  • टीवी शो से की शुरुआत: अफसाना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रियलिटी शो वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3 से एक प्रतियोगी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में राइजिंग स्टार सीजन 1 में भी हिस्सा लिया।
  • मूसेवाला के साथ गाकर मिली पहचान: उन्हें बड़ी सफलता दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ साल 2019 में आए गाने धक्का से मिली।
  • बॉलीवुड में भी कदम रखा: उन्होंने साल 2023 में फिल्म सुखी से बॉलीवुड में शुरुआत की। हाल ही में उन्होंने बड़ी फिल्मों जैसे स्काई फोर्स और धुरंधर के लिए भी गाने गाए हैं, जिसमें उनका गाना नाल नचणा और रंग दे लाल काफी चर्चा में हैं।

बिग बॉस से बाहर की गई थीं

अफसाना खान टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आई थीं। शो में अपने उग्र स्वभाव और एक पैनिक अटैक के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद उन्हें शो के बीच से ही बाहर कर दिया गया था।

सिंगर साज शर्मा की शादी की

अफसाना खान का जन्म 12 जून 1994 को पंजाब के मुक्तसर में हुआ था। वह संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके भाई खुदा बख्श भी एक प्रसिद्ध गायक हैं, जो इंडियन आइडल में नजर आ चुके हैं। साल 2022 में अफसाना ने सिंगर साज शर्मा के साथ शादी की।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा बोलीं- मेरे साथ ऐसा मत करो:हौसला टूटता है, मुश्किल से आजादी मिली है; गाने पर फेक स्ट्राइक से भावुक हुईं

“मैं बस उन लोगों को एक मैसेज देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे गानों पर स्ट्राइक मारी है। भाइयो लड़कियों के लिए वैसे ही समाज में सब कुछ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत मुश्किलों के बाद यह आजादी मिली है कि हम आज अपनी मर्जी से जो करना चाहती हैं, वह कर पा रही हैं।” ये शब्द पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *