Headlines

किशनगंज में युवक पर छेड़खानी का आरोप:शादी का प्रस्ताव देने वाले पर FIR दर्ज, जांच शुरू




किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र की एक युवती ने टेढ़ागाछ निवासी युवक पर छेड़खानी और जबरदस्ती का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निजी संस्थान में काम के दौरान हुई थी मुलाकात पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी युवक से उसकी मुलाकात एक निजी संस्थान में काम करने के दौरान हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा था। युवती के अनुसार, प्रस्ताव के बाद युवक उसके घर भी आने-जाने लगा था। प्राथमिकी के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपी युवक मौका पाकर युवती के घर पहुंचा। वहां उसने युवती के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती ने इसका कड़ा विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की। विरोध बढ़ता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर किशनगंज सदर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *