![]()
सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र स्थित शीतल पट्टी में सड़क पार करते समय एक अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कांप पूर्वी पंचायत के शीतल पट्टी वार्ड नंबर-9 निवासी मंजेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिजेंद्र यादव के पुत्र थे। दो भाई मे सबसे छोटा था। गांव मजदूरी करता था और उसकी कमाई से ही पूरे परिवार की परवरिश होती थी। उसको एक पुत्र और एक पुत्री है। बाइक सवार मौके से फरार घटना मंगलवार 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे हुई,जब मंजेश कुमार शीतलपट्टी में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंजेश गंभीर रूप से घायल हो गए,और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल मंजेश को इलाज के लिए सौर बाजार ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद,उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,और पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी घटना की जानकारी बुधवार सुबह सौर बाजार थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए अज्ञात बाइक सवार की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अज्ञात बाइक सवार की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सहरसा में बाइक की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल:इलाज के दौरान 26 वर्षीय मंजेश कुमार की मौत
