Headlines

मिनी ट्रक से 707.4 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप पकड़ी:बैरागाछी पुलिस ने वाहन चेकिंग में की बड़ी कार्रवाई, चालक फरार




अररिया जिले की बैरागाछी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 707.4 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने कफ सिरप से लदे एक मिनी ट्रक को जब्त कर लिया, हालांकि उसका चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अब चालक की पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इस मामले का खुलासा एसडीपीओ सुशील कुमार ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि बैरागाछी थाना पुलिस की गश्ती टीम खुड़ाख राइस मिल के समीप एनएच-327ई की उत्तरी लेन पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अररिया जीरो माइल की ओर से एक लाल रंग का मिनी ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन रुकते ही चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा। गश्ती दल ने उसका पीछा किया, पर वह मौके से फरार होने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने जब्त वाहन की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान मिनी ट्रक के डाला से 46 कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों की जांच करने पर 100 एमएल की कुल 7074 बोतलें मिलीं, जिनमें 707.4 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप पाया गया। एसडीपीओ बोले- मामले की जांच की जा रही पुलिस ने कफ सिरप के साथ मिनी ट्रक को भी जब्त कर लिया है। जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-38GA-2362 है। इस संबंध में बैरागाछी थाना में कांड संख्या 104/26 दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ ही, कफ सिरप की तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई में बैरागाछी थाना के सअनी परमेश्वर सिंह, गृह रक्षक महेंद्र कुमार विश्वास, गृह रक्षक राकेश कुमार मंडल आलम और गृह रक्षक वीरेंद्र प्रसाद साह शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *