Headlines

मुंबई के विले पार्ले में आग से दो की मौत:4 घायल अस्पताल में भर्ती; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; कारण पता नहीं चला




मुंबई के विले पार्ले में आग से दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार रात एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे समेत चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। घटना शांता भवन नाम की बिल्डिंग में रात करीब 10 बजे हुई। नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। आग की तस्वीरें… लेवल-1 से लेवल-2 तक पहुंची आग मुंबई फायर ब्रिगेड ने रात 10:08 बजे आग को लेवल-1 यानी मामूली आग बताया। रात 10:16 बजे इसे लेवल-2 यानी मध्यम स्तर की आग कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस, इलाके में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी, एंबुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड का स्टाफ मौके पर पहुंचा। देर रात तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *