![]()
अरवल के सदर थाना क्षेत्र में नगर परिषद कार्यालय के सामने सोन नदी तट पर सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बस्ती बिगहा गांव निवासी 60 वर्षीय बलिराम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बलिराम सिंह पिछले चार दिनों से लापता थे। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी और सब-इंस्पेक्टर देवकांत सिंह सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और विभिन्न पहलुओं पर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आगे की जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार है।
Source link
अरवल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव:चार दिन से लापता था, FSL टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य
