![]()
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास एक बेकाबू बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार ससुर और बहू को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मृतकों की पहचान विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव निवासी दीनानाथ ठाकुर (60) और उनकी बहू सोना देवी (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त किया हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच-27 को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गाड़ी द्वारा पीछा किए जाने पर ट्रक चालक ने गलत दिशा से आकर बाइक को टक्कर मारी। महिला अपने ससुर के साथ ससुराल जा रही थी। स्थानीय पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि, ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
Source link
ट्रक ने बाइक सवार ससुर-बहू को रौंदा, दोनों की मौत:गोपालगंज में मौके पर गई जान, नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम
