Headlines

एमपी में कई घंटों से बारिश, नर्मदा उफनाई, डैम ओवरफ्लो:छत्तीसगढ़ में गांव डूबा, 200 लोग फंसे, यूपी में बाढ़, लोग सड़क पर सोए




मध्य प्रदेश में सोमवार को भोपाल, हरदा, रायसेन, उज्जैन समेत कई जिलों में भारी बारिश जारी है। नर्मदा नदी उफान पर है और कई जगह पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जुहिला बांध के 5 गेट खोले गए हैं। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भारी बारिश के कारण पसरहा पारा गांव में बाढ़ आ गई। इससे करीब 200 लोग 24 घंटे तक फंसे रहे। SDRF ने नावों की मदद से 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविर पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और बिजनौर में 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घर और गांव छोड़कर सड़कों पर टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं। रात में भी लोग सड़कों पर ही सो रहे हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *