Headlines

Mahakaleshwar Ujjain Sawan Somvar | Bhasmarti & Mahakal Sawari Live Update


भगवान शिव को प्रिय सावन महीने के दूसरे सोमवार पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर में भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई, फिर चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरत

.

जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों के साथ भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट का श्रृंगार कर भस्म चढ़ाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ फूलों की माला धारण कराई गई। फल और मिठाई का भोग लगाया गया।

वहीं, तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग का महाश्रृंगार करने के बाद महाभोग लगाया गया। जबलपुर में 33 किलोमीटर की संस्कार कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है।

आज सावन सोमवार के साथ प्रदोष का संयोग भी बना है। इसके चलते मध्य प्रदेश के शिवालयों में लगातार श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। उज्जैन में पिछले सोमवार को 6.13 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।

मंदिर के पट खुलने से लेकर भस्म रमाने तक महाकाल निराकार स्वरूप में रहते हैं।

मंदिर के पट खुलने से लेकर भस्म रमाने तक महाकाल निराकार स्वरूप में रहते हैं।

बाबा ओंकार को बेल पत्र और फूलों से सजाया गया है।

बाबा ओंकार को बेल पत्र और फूलों से सजाया गया है।

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने देशभर से लोग पहुंचे हैं।

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने देशभर से लोग पहुंचे हैं।

कीजिए महाकाल के वर्चुअल दर्शन; जल-पंचामृत अभिषेक कीजिए

यजुर्वेद के पांच मंत्रों से अर्पित होती है भस्म आरती

सावन सोमवार पर पूजा-अर्चना के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *