Headlines

सीतामढ़ी में 51 वर्षीय अधेड़ का शव मिला:पेट-गर्दन पर धारदार हथियार के निशान,फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया




सीतामढ़ी के चोरौत थाना क्षेत्र की भंटाबारी पंचायत के सपहा गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खेत में काम के दौरान सरेह में शव पड़ा देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान सपहा गांव निवासी गणपति ठाकुर के 51 वर्षीय पुत्र सखिचन्द्र ठाकुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया कि शव की प्रारंभिक जांच में मृतक के पेट और गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस घटना को लेकर आसपास के लोगों और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मुलाकात की घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि साधु साफी, पंसस हनुमान शरण राय और पूर्व उपप्रमुख सह पूर्व पंसस केशव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। सखिचन्द्र ठाकुर की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। घटना के बाद से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *