Headlines

10 अगस्त का राशिफल:सिंह राशि वालों को प्रॉपर्टी में सफलता मिलेगी और धनु राशि के लोगों को बिजनेस में फायदे के मौके मिलेंगे


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (10 August 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 10 अगस्त को सिंह राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम बन सकते हैं और रुके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। वृष राशि वालों का महत्वपूर्ण काम पूरा होगा और इनकम के साधन बढ़ सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा और नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं और फायदे के नए मौके बनेंगे। मीन राशि के विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वहीं, मिथुन राशि वाले बिजनेस में नया निवेश न करें।

वृश्चिक राशि के लोग कर्मचारियों की लापरवाही से होने वाले नुकसान से सावधान रहें। कुंभ राशि वालों को बढ़ते खर्च और नौकरी में अधिकारी से होने वाली परेशानी संभालनी होगी।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- संतोष में ही सबसे बड़ा सुख है, इस सोच के साथ अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से नई बातें सीखेंगे और आपके व्यक्तित्व में भी अच्छा बदलाव आएगा। नेगेटिव- अपने काम के लिए दूसरों के भरोसे न रहें, वरना नुकसान हो सकता है। किसी बहस या विवाद में न पड़ें। इससे मानसिक तनाव और सेहत दोनों प्रभावित हो सकते हैं। जरूरतमंद दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबार में आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। पूरा काम कर्मचारियों के भरोसे न छोड़ें। अंदर की व्यवस्था में कुछ सुधार करने की जरूरत है। दूर के शहरों की कारोबारी पार्टियों से संपर्क मजबूत करें। ऑफिस के कामों में भी लापरवाही न करें। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक रिश्ते में प्यार बढ़ाएगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- अपनी पसंद के कामों के लिए कुछ समय निकालें। इससे मन अच्छा रहेगा और ऊर्जा तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- सुबह ही अपने दिन की योजना बना लें। दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है और खास काम पूरा होने के योग हैं। इनकम के साधन बढ़ सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। नेगेटिव- विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कोई व्यक्ति जलन के कारण नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। निवेश से जुड़े काम अभी टालना बेहतर होगा। पड़ोसियों से विवाद न करें।

व्यवसाय- कारोबार में फायदेमंद स्थिति रहेगी। ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर के कामों में बीतेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपके फैसलों को महत्व मिलेगा। सरकारी नौकरी वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे का सम्मान करें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है, तो नियमित जांच और इलाज में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिले, तो जरूर कोशिश करें। योजना बनाकर काम करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा देगा। रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे और समय पर पूरे हो सकते हैं। नेगेटिव- सफलता के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। कोई योजना बनाने से पहले उस पर अच्छी तरह सोचें, वरना गलती हो सकती है। नकारात्मक सोच वाले लोगों की गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है।

व्यवसाय- अपनी कारोबारी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें। लापरवाही से परेशानी हो सकती है और पैसों का नुकसान भी हो सकता है। फिलहाल बिजनेस में नया निवेश न करें। लव- परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बनेगी। सभी सदस्य इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। गर्मी और प्रदूषण से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- अपनी योग्यता और काबिलियत के दम पर लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने पर नए अनुभव मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता भी बनी रहेगी। नेगेटिव- जरूरी खर्चों को ही प्राथमिकता दें और बजट संतुलित रखें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार बनते काम बिगाड़ सकता है। युवा अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दें। भाई-बहनों से अच्छा तालमेल रखें।

व्यवसाय- बिजनेस का प्रचार बढ़ाने की जरूरत है। इससे काम में तेजी आएगी और नए संपर्क बनेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में समझौता न करें। क्लाइंट या ग्राहक से बहस करना परेशानी बढ़ा सकता है। लव- जीवनसाथी कुछ चिड़चिड़े रह सकते हैं। उनके साथ शांति और समझदारी से व्यवहार करें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य- ज्यादा थकान से काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- किसी रिश्तेदार से चल रहा मनमुटाव बड़े लोगों की मदद से दूर हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में सफलता मिलने के योग हैं। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होने से राहत मिलेगी। नए आत्मविश्वास के साथ नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें। जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह बनता काम बिगाड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना परिवार का माहौल प्रभावित होगा। अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान बनाए रखें।

व्यवसाय- किसी कर्मचारी की वजह से परेशानी हो सकती है। बिजनेस की जरूरी जानकारी बाहर जाने का खतरा है। हालांकि स्थिति जल्दी संभल जाएगी। अपने काम पर पूरा ध्यान रखें और जरूरी गतिविधियों की निगरानी खुद करें। लव- पति-पत्नी और परिवार के लोगों के बीच गलतफहमी हो सकती है। बातचीत और आपसी तालमेल से स्थिति संभालें। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। तनाव और नकारात्मक माहौल से खुद को बचाकर रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बनेगी। महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियां आसानी से पूरी कर लेंगी। रिश्तेदारों के साथ पार्टी या मनोरंजन में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें। अनुभवी लोगों के साथ कुछ समय बिताएं। अकेले बैठकर अपने फैसलों पर भी विचार करें। कोर्ट से जुड़ा मामला उलझ सकता है, लेकिन किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से समाधान मिलने की उम्मीद है।

व्यवसाय- कर्मचारियों से अच्छा तालमेल रखें। ज्यादा सख्त व्यवहार के कारण कोई महत्वपूर्ण कर्मचारी काम छोड़ सकता है। बिजनेस बढ़ाने की योजना है, तो उस पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- आज कई मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। फायदे के नए रास्ते बनेंगे। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। घर के लिए कोई खास चीज खरीद सकते हैं। धार्मिक जगह पर कुछ समय बिताने से मन शांत होगा। नेगेटिव- घर या बिजनेस से जुड़ा बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल न देने दें। योजना पर काम शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सही निर्णय लेने में आसानी होगी। अपना पूरा ध्यान बिजनेस और काम करने के तरीके पर रखें। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। युवा अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- अचानक कुछ अच्छी परिस्थितियां बन सकती हैं। प्रभावशाली या राजनीति से जुड़े लोगों से मुलाकात आगे फायदेमंद रहेगी। किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो समय अच्छा है। नेगेटिव- भावुकता और लापरवाही से बचें। काम शुरू करने से पहले उस पर दोबारा विचार करें। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में अपनी मौजूदगी और निगरानी जरूरी होगी। नुकसान होने की आशंका है। कर्मचारी की लापरवाही से कोई ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर के सभी लोग खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- कमजोरी या जोड़ों में दर्द हो सकता है। एक्सरसाइज और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी रहेगी। कई मुद्दों पर बातचीत होगी और समाधान भी निकलेंगे। जिस काम के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ी गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। नेगेटिव- भाई से किसी पारिवारिक मुद्दे पर विवाद हो सकता है। समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को एडमिशन से जुड़े काम में परेशानी आ सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया काम शुरू हो सकता है। फायदे के नए मौके भी बनेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। पार्टनरशिप के बिजनेस में काम और पैसों से जुड़ी बातें साफ रखें। लव- दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। परिवार का साथ खुशी देगा। प्रेम संबंध मर्यादा में बने रहेंगे। स्वास्थ्य- सेहत को नजरअंदाज न करें। डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच कराते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में रहेगा। काम आसानी से पूरे होंगे और नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार और पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान हो सकता है। नेगेटिव- बढ़ते खर्च चिंता दे सकते हैं, लेकिन स्थिति जल्दी संभल सकती है। भावुक होकर जल्दबाजी में फैसला न लें। किसी व्यक्ति से विचारों का मतभेद चल रहा है, तो उसे दूर करने की कोशिश सफल होगी।

व्यवसाय- आपकी मौजूदगी से कार्यस्थल पर व्यवस्था बनी रहेगी। किसी सहयोगी का नकारात्मक व्यवहार माहौल खराब कर सकता है। शांति से स्थिति संभालें। किसी खास काम के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी मिलकर घर की व्यवस्था संभालेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- गलत खानपान से पाचन की परेशानी हो सकती है। दिनचर्या और भोजन व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। अपनी समझदारी से किसी दोस्त की समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन अच्छे नतीजे देगी। नेगेटिव- बढ़ते खर्च परेशानी पैदा कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखें। कोर्ट केस में फिलहाल सुधार की उम्मीद कम है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा। दूसरों के निजी मामलों से दूरी रखें।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह करें। कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। दूसरे कारोबारियों से प्रतिस्पर्धा भी होगी, लेकिन अपनी मेहनत और समझदारी से स्थिति अपने पक्ष में कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में किसी अधिकारी के कारण परेशानी हो सकती है। लव- परिवार के प्रति आपका सहयोग रिश्तों को मजबूत करेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- नींद न आने से मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। सोने का समय नियमित रखें और पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखने से ज्यादातर जरूरी काम समय पर पूरे कर लेंगे। दूसरी गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे। खास तौर पर महिलाएं अपनी योग्यता साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण जरूरी काम हाथ से निकल सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले में परिवार की सलाह लें। युवा मौज-मस्ती के कारण अपने जरूरी काम न टालें, वरना नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- नया बिजनेस या काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। इनकम फिलहाल सामान्य रहेगी। ऑफिस में प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने से बड़े अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। लव- जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से लिवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें। परेशानी बनी रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *