Headlines

भोजपुर में 3 साल के बेटे और पिता की मौत:पत्नी के पास बच्चे को दूध पिलाने जा रहे थे, आहर में डूबने से गई जान




भोजपुर में आहर में डूबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सेवथरा दाह गांव निवासी उमेश राम(25) और उनके बेटे अभय कुमार(3) के तौर पर हुई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है। बिरजा ने बताया कि उनकी पत्नी खेत में रोपनी करने गई थी। इस बीच बच्चा भूख लगने के कारण रोने लगा। उमेश राम अपने बेटे को कंधे पर बिठाकर पत्नी के पास खेत जा रहे थे। बीच रास्ते में आहर के पास उनका पैर फिसल गया। दोनों पिता-पुत्र गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से जान चली गई। ग्रामीणों के सहयोग से डेड बॉडी को बाहर निकाला गया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की खबर सुनते ही महिला सदमे में आ गई। बेटे और पति को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पानी से बाहर निकल गया। इसके पश्चात पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। उधर पति व पुत्र की मौत की खबर सुनते ही महिला सदमे आ गई। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। देखते ही देखते एक ही साथ उसकी मांग एवं गोद दोनों उजड़ गई। बताया जाता है कि उमेश राम का एक बेटा बंधु कुमार और एक बेटी रेखा कुमारी है।घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *