Headlines

तिरंगा यात्रा को लेकर पटना में ट्रैफिक प्लान:JP गोलंबर से कारगिल चौक तक वाहनों की नो-एंट्री, सुबह 7 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन




जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पदयात्रा को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कई रूट पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों पर यह ट्रैफिक व्यवस्था लागू नहीं होगी। पटना के इन रास्तों पर गाड़ियों की नो-एंट्री डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक का मार्ग विशेष रूप से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कारकेड के लिए आरक्षित रहेगा। इस दौरान सामान्य वाहनों को इस मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा इन रास्तों पर सामान्य गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी।
मालवाहक वाहनों के लिए भी रूट बदला तिरंगा यात्रा के दौरान मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। चिरैयाटाड़ और गोरियाटोली की तरफ मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। मीठापुर से बुद्ध मार्ग और आर-ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर की ओर भी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो का रूट पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले ऑटो डाकबंगला चौराहा से न्यू डाकबंगला रोड और भट्टाचार्य मोड़ होते हुए एक्जीविशन रोड पहुंचेंगे। इसके बाद सीडीए बिल्डिंग गोलंबर और गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन लौटेंगे। एक्जीविशन रोड से उत्तर की ओर गांधी मैदान और गोरियाटोली से गांधी मैदान की ओर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नगर बसों और पटना सिटी के ऑटो के लिए भी डायवर्जन इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली नगर बसें गांधी चौराहा, मछुआटोली, दरियापुर तिराहा, नाला रोड, पीरमुहानी, सीडीए बिल्डिंग गोलंबर और गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन जाएंगी। वापसी भी इसी रूट से होगी। वहीं, पटना सिटी से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा मुसल्लहपुर हाट, बारी पथ होते हुए खजांची रोड तक आएंगे। वापसी में खजांची रोड से अशोक राजपथ होते हुए गायघाट की ओर जाएंगे। तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए गांधी मैदान में पार्किंग तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आम लोगों के लिए गांधी मैदान के गेट नंबर 1 और 13 से प्रवेश निर्धारित किया गया है। गेट नंबर 12 मुख्यमंत्री के प्रवेश के लिए आरक्षित रहेगा। इन रास्तों से भी जा सकेंगे वाहन वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग और बुद्ध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा की ओर जा सकेंगे। वहीं, आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ के नीचे स्थित गोलंबर से गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक पर केवल तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले आगंतुकों को आने की अनुमति होगी। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोमवार सुबह यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर न जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *