![]()
मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित छतौनी बस स्टैंड के पास शनिवार देर शाम एक मामूली घटना ने अचानक तनाव का रूप ले लिया। साइकिल से ठोकर लगने के बाद कुछ लोगों ने एक बच्चे को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। यह देख उसी रास्ते से गुजर रहे प्रदीप शर्मा ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान मोहन और एक गर्भवती महिला बीच-बचाव करने पहुंचे, जिनके साथ भी मारपीट की गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और इलाके में तनाव फैल गया। गनीमत रही कि पुलिस समय पर मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में घायल मोहन के भाई राजेश राम ने बताया कि एक बच्चा साइकिल से जा रहा था, तभी गलती से किसी को ठोकर लग गई। इसी बात पर कुछ लोगों ने बच्चे को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मेरे भाई मोहन और प्रदीप शर्मा उसे बचाने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए और विवाद बढ़ गया। तनाव बढ़ता देख छतौनी थाना के अलावा नगर, बंजरिया, मुफस्सिल, रघुनाथपुर और एससी/एसटी थाना के थानाध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया भरोसा घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका और अभिषेक भी मौजूद थे। अधिकारियों ने घटना स्थल से लेकर पीड़ित और आरोपियों के घर तक मार्च किया और पीड़ित परिवार से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। एहतियात के तौर पर चिन्हित स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि जिले की आपसी भाईचारे की परंपरा बनी रहे। 2 लोगों से पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी वहीं डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा दो समुदायों के बीच विवाद की अफवाह फैलाई गई थी, जबकि ऐसा नहीं है। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और जिले की आपसी भाईचारे की मिसाल एक बार फिर कायम रही। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने साफ शब्दों में वैसे लोगों को संदेश दिया की जो भी आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की मंशा रख रहे है, उनके विरोध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी, साथ ही बच्चे के विवाद में हुए मारपीट के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार है, उन्हें पकड़ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेंगी
Source link
मोतिहारी में साइकिल से ठोकर लगने पर विवाद:बीच-बचाव करने गई गर्भवती महिला से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; 2 हिरासत में
