Headlines

चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था बॉयफ्रेंड,गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा:बोली- स्कूल का प्यार है, अब धोखा दे रहा; पुलिस वालों ने कराई दोनों की शादी




समस्तीपुर जिले की एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर अंबा पहुंच गई। लड़का बिहार पुलिस का सिपाही है और वर्तमान में उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा है। युवती का आरोप था कि शादी का वादा करने के बाद अब इनकार कर रहा है। चेक पोस्ट पर दोनों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। वहां पूछताछ में चार साल पुराने प्रेम संबंध की बात सामने आई। सतबहिनी मंदिर में हुई शादी पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार को दोनों पक्षों के परिजन अंबा थाना पहुंचे। बातचीत के बाद दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी। इसके बाद प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर में परिजनों की मौजदूगी में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई। दोनों समस्तीपुर के रहने वाले हैं दुल्हा अंकेश कुमार समस्तीपुर जिले के असिमपुर गांव का रहने वाला है। बिहार पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में ड्यूटी औरंगाबाद जिले के अंबा स्थित उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर लगी हुई थी। वहीं, पूजा कुमारी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गांव की रहने वाली है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… दुल्हन पूजा कुमारी ने बताया कि स्कूल में अंकेश से मुलाकात हुई थी। हमलोग एक की स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। शुरुआत में जब अंकेश ने उसे प्रपोज किया तो उसने इनकार कर दिया था। वो लगातार अपने प्यार का भरोसा दिलाता रहा। उसके बाद उसके करीब आ गई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। फोन पर घंटों बातचीत के साथ दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे। अंकेश ने शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर रिश्ता करीब चार वर्षों तक चलता रहा। सिपाही की शादी कहीं और तय हुई तो घर से निकल पड़ी युवती पूजा के मुताबिक, करीब तीन वर्ष पहले अंकेश का बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयन हो गया। नौकरी मिलने के बाद वह ड्यूटी पर चला गया, लेकिन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पूजा के परिवार वाले उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाशने लगे। मौका देखकर उसने अपने घरवालों को अंकेश के बारे में बताया। अंकेश से बात करने पर उसने कहा कि मैं अब तुमसे शादी नहीं कर सकता हूं। ये सुनकर मैं टूट गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। यह जानकारी मिलते ही अपने घरवालों को बिना बताए समस्तीपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर अंबा पहुंच गई। मुझे पता था कि अंकेश की ड्यूटी एरका चेक पोस्ट पर है। वह सीधे वहीं पहुंची और उससे शादी करने की बात कही। लेकिन उसने साफ तौर पर मना कर दिया। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। बाद में परिजनों को बुलाकर मंदिर में शादी करा दी गई। ‘आपसी सहमति से कराई गई शादी’ वहीं, इस संबंध में अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दोनों बालिग हैं। पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया था। परिजनों की मौजूदगी और सहमति से सतबहिनी मंदिर में शादी कराई गई है। इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह रही कि जिस शादी को लेकर प्रेमिका अपने घर से करीब 250 किलोमीटर दूर पहुंची थी, उसका मामला पहले थाने पहुंचा और आखिरकार पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मंदिर में विवाह के साथ समाप्त हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *