Headlines

SP ने क्राइम कंट्रोल, मेला सुरक्षा पर दिए निर्देश:पेंडिंग केस के तुरंत निपटारे पर भी स्पेशल फोकस




पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान जिले में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई और उनके त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात, मुख्यालय, साइबर, रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में कोई शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। अपराध नियंत्रण के लिए संवेदनशील और चिन्हित स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने और सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में वारंट और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दागी अपराधियों की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया गया। साइबर अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित अनुसंधान और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, मद्यनिषेध अभियान को और प्रभावी बनाने, सीसीटीएनएस एवं ई-ऑफिस प्रणाली के बेहतर संचालन तथा डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने संबंधी बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश श्रावणी मेला को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में, पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने, आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *