Headlines

नालंदा में पति ने की पत्नी की हत्या:चाकू से गले पर वार, 5 साल से अलग रह रहा था; आरोपी बोला- अवैध संबंध के आरोप से परेशान था




नालंदा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। धारदार चाकू से गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान बच्ची देवी(65) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति गिन्नी मालाकार(70) को हिरासत में लिया है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के माली टोला की है। ‘प्रताड़ना और अवैध संबंध के आरोप से परेशान था’ आरोपी गिन्नी मालाकार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में बताया कि शनिवार की सुबह चापाकल पर बाल्टी में पानी भर रहा था। इस दौरान पत्नी ने जानबूझकर पानी गिरा दिया। विरोध करने पर बेटा वहां पहुंचा और उनकी पिटाई कर दी। आरोपी का दावा है कि वह पिछले पांच साल से अपने बेटे और पत्नी से अलग रह रहा था। घर वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उस पर अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने के आरोप भी लगाए जाते थे। इन सभी पारिवारिक क्लेश की मुख्य जड़ उसकी पत्नी थी। जब बेटा उसे पीट रहा था, तब पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोई कोशिश नहीं की, जिससे आक्रोशित होकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जमीन के लालच में दिया वारदात को अंजाम मृतका के बेटे उपेंद्र मालाकार ने पिता के सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। बेटे ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह हत्या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। उसकी मां सुबह के समय दूध लाने के लिए घर से निकल रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे पिता ने उन पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घर में कोई विशेष विवाद नहीं था, बल्कि उसके पिता अक्सर जमीन अपने नाम करवाने की जिद को लेकर बेवजह तमाशा करते थे। जमीन के लालच में ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पति-पत्नी के नाम पर है जमीन जानकारी के मुताबिक राजगीर के विरायतन में आरोपी गिन्नी मालाकार प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। रिटायर्ड होने के बाद वह घर में ही रहते थे। विरायतन के पास ही करीब 1 एकड़ 6 डिसमिल जमीन है। जो पत्नी और आरोपी के नाम से है। हर पहलू की हो रही है गहन जांच इस जघन्य हत्याकांड पर राजगीर के डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गिन्नी मालाकार को तुरंत हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी और पारिवारिक विवाद के चलते हुई हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या के पीछे का असल कारण पारिवारिक कलह था या फिर जमीन से जुड़ा विवाद।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *