Headlines

गौरीचक में बालू लदे ट्रक ने टेम्पो को रौंदा:मां-बेटे की मौत, तीन घायल; मुआवजे की मांग पर SH-78 जाम




पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में बिहटा-दनियावां-सरमेरा एसएच-78 पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में मां और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पिता समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सैदनपुर गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने सामने से आ रहे टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी 36 वर्षीय सुलेखा कुमारी और उनके तीन वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। घायलों में टेम्पो चालक गौतम कुमार यादव, उनके पांच वर्षीय पुत्र यश कुमार और आठ वर्षीय पुत्री रिया कुमारी शामिल हैं। घायलों में गौतम और यश की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि रिया को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, गौतम अपने परिवार के साथ पटना के पटनपुरा में रहते थे और टेम्पो चलाकर गुजारा करते थे। गुरुवार सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर पटनपुरा जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा-दनियावां-सरमेरा एसएच-78 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। सूचना मिलने पर गौरीचक और पचरुखिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *