Headlines

नवादा- धनार्जय नदी में डूबे 67 वर्षीय वृद्ध की मौत:400 मीटर बहे, परिजनों ने छलांग लगाकर निकाला; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम




नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित धनार्जय नदी में गुरुवार दोपहर एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। वे मवेशी धोते समय अचानक आए तेज जलप्रवाह की चपेट में आ गए थे। मृतक की पहचान चितरकोली निवासी 67 वर्षीय खोशी यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खोशी यादव गांव के पास नदी किनारे अपनी गायों को धो रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र से अचानक नदी में जलप्रवाह तेज हो गया। तेज धारा में बहकर खोशी यादव करीब 400 मीटर तक बह गए। परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल परिजनों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। रजौली अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. निवेदिता नंदिनी ने जांच के बाद खोशी यादव को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही वृद्ध की मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआई सचिन कुमार और एएसआई संजय कुमार को पुलिस बल के साथ अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही-अंचलाधिकारी अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत पानी में डूबने से हुई मौत पर आश्रितों को सरकार द्वारा 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। प्रशासन इस संबंध में आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *