Headlines

अररिया पुलिस ने 60 मोबाइल बरामद किए:ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम/चोरी हुए फोन मालिकों को सौंपे




अररिया पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को अररिया एसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस ने गुम या चोरी हुए 60 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह सफलता सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और विभिन्न थाना स्तर पर दर्ज शिकायतों के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मिली। मोबाइल ट्रैकिंग अब पहले से कहीं अधिक प्रभावी तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद इन मोबाइलों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। बरामद सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य केवल गुम या चोरी हुए मोबाइल बरामद करना ही नहीं है, बल्कि आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना भी है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल ट्रैकिंग अब पहले से कहीं अधिक प्रभावी हो गई है। अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा – पुलिस पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो वे तत्काल अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दर्ज कराएं। साथ ही, सीईआईआर पोर्टल पर जाकर मोबाइल की जानकारी पंजीकृत करें, ताकि तकनीकी माध्यम से उसे जल्द ट्रैक कर बरामद किया जा सके। अररिया पुलिस ने यह भी कहा कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और खोए हुए सामान को वापस दिलाना उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *