![]()
सहरसा के बनमा–सरबेला मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक संगीत शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ बाइक पर सवार एक अन्य शिक्षक घायल हो गए। सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। प्लस-टू विद्यालय में कार्यरत थे मृतक की पहचान सत्तर कटैया प्रखंड के मकुना पंचायत वार्ड संख्या-10 निवासी 38 वर्षीय चंद्र मोहन यादव के रूप में हुई है। वह टीआरई-3 के तहत एक प्लस-टू विद्यालय में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। उनका परिवार वर्तमान में सहरसा शहर में रहता है। ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, चंद्र मोहन यादव अपने साथी शिक्षक दिलीप कुमार दिवाना के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। दिलीप कुमार दिवाना एनपीएस भगत टोला में पदस्थापित हैं। बनमा–सरबेला मार्ग स्थित चिमनी के समीप ईंट लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण चंद्र मोहन यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दिलीप कुमार दिवाना गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही घटना की सूचना मिलते ही बनमा ईटहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल ईंट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source link
ट्रैक्टर की टक्कर से 38 वर्षीय म्यूजिक टीचर की मौत:सहरसा में सड़क हादसा, साथी घायल; लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
