Headlines

कटिहार महापौर ने हड़ताली कर्मचारियों से की मुलाकात:मांगों पर बिहार सरकार को भेजा पत्र, हड़ताल खत्म होने की उम्मीद




कटिहार नगर निगम में चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के बीच महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस बैठक में उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और नगर निगम के वार्ड पार्षद भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद, सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से कर्मचारियों की मांगों को संकलित कर बिहार सरकार को एक औपचारिक पत्र भेजा गया। इस पत्र में कर्मचारियों की उचित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने और सकारात्मक बातचीत के माध्यम से हड़ताल समाप्त कराने का आग्रह किया गया है। कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना प्राथमिकता महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों को नगर निगम की आवश्यक सेवाएं बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक बातचीत से जल्द ही हड़ताल का समाधान निकल जाएगा। महापौर ने कटिहार के निवासियों से अपील की कि वे इस अस्थायी स्थिति में धैर्य बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने दोहराया कि जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की उचित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा, “संवाद, संवेदनशीलता और समाधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। जनसेवा हमारा सर्वोच्च दायित्व है और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *