Headlines

नवादा में एक घंटे की बारिश से जलजमाव:समाहरणालय और सदर अस्पताल परिसर बना तालाब, लोगों को हो रही परेशानी




नवादा जिला मुख्यालय में बुधवार को हुई लगभग एक घंटे की बारिश ने सरकारी व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाहरणालय परिसर, सदर अस्पताल परिसर, प्रमुख सड़कें और शहर का सबसे बड़ा व्यावसायिक क्षेत्र विजय बाजार पानी में डूब गए। कई दुकानों तक बारिश का पानी पहुंच गया, जबकि राहगीरों और वाहन चालकों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह स्थिति पहली बार नहीं बनी है। नवादा शहर में वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। बारिश में तालाब का रूप ले लेता है सरकारी परिसर सांसद, विधायक, नगर परिषद के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि हर बार विकास और व्यवस्था सुधारने का दावा करते हैं। हालांकि, हर बारिश के साथ उनके वादों की हकीकत सामने आ जाती है, जब हल्की से मध्यम बारिश में ही मुख्य सड़कें और सरकारी परिसर तालाब का रूप ले लेते हैं। नागरिकों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि जब तक स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी, तब तक हर मानसून में यही हाल रहेगा। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द ठोस कार्रवाई कर शहर को जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *