Headlines

पटना में जमीन विवाद में भिड़े गोतिया:जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो आया सामने; 5 धुर जमीन को लेकर है विवाद




श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के नाला पर दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों आपस में गोतिया हैं। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से तकरीबन 30 मिनट तक लाठी डंडे चलते रहे। दोनों पक्ष एक दूसरे को खदेड़ते और पीटते रहे। एक पक्ष नाला में भी गिर गया। मारपीट की घटना को देखकर आस पास के अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। इसी में से किसी एक ने वीडियो शूट कर लिया। जो अब इस मारपीट की घटना के बाद सामने आया है। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। एक पक्ष सुबह के वक्त थाने पर पहुंचा। लेकिन इंज्यूरी कराने गया तो दोबारा लौटकर नहीं आया। विवाद 5 धुर जमीन पर है दोनों गोतिया का विवाद नाले पर 5 धुर जमीन को लेकर है। अक्सर दोनों युक्त भूखंड पर अपनी अपनी दावेदारी करते रहते हैं। इसी को लेकर अक्सर विवाद होता है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद श्री कृष्णापुरी थाने की पुलिस भी अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है। थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि आवेदन अभी किसी पक्ष की ओर से नहीं आया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। मारपीट की घटना के बारे में जानकारी मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *