![]()
बिहार में मानसून सक्रिय है। पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 8 अगस्त तक बारिश का दौरा जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पटना समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इधर, जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बिजली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं मुंगेर में बिजली से 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। बिहार में मौसम की कुछ तस्वीरें देखिए… बिहार में मानसूनी बादलों की स्थिति नालंदा में रोपवे पर गिरी बिजली, 32 टूरिस्ट फंसे नालंदा के राजगीर में मंगलवार शाम रोपवे में तकनीकी खराबी आ गई। आकाशीय बिजली गिरने से इलेक्टॉनिक पार्ट्स में खराबी आई थी। इस कारण रोपवे पर 18 केबिन बीच रास्ते में ही फंस गए। जिसमें 32 पर्यटक करीब 1 घंटे तक फंसे रहे। वहीं, नेपाल के तराई वाले इलाके में हो रही बारिश से अररिया में बाढ़ जैसे हालात हैं। पलासी प्रखंड के वार्ड-03 में घरों में बारिश का पानी भर गया है। गांव आने-जाने का एक मात्र साधन चचरी पुल है, वो भी डूब गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, आज पटना में बादल छाए रहेंगे। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर, मध्य और दक्षिण बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात की भी आशंका है। मानसूनी टर्फ बिहार के आसपास सक्रिय है। इसके साथ बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली पूर्वी हवा आ रही है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। बिहार में 38% सामान्य से कम हुई बारिश पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक मधुबनी में 135 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पूर्णिया में 119 मिमी, गया में 114 मिमी, खगड़िया में 101 मिमी और कटिहार में 99 मिमी बारिश रिकॉड की गई। लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मानसून सीजन की बात करें तो बिहार में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। अब तक 38 प्रतिशत कम बारिश रिकॉड की गई है।
Source link
पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:आज राज्य के 35 जिलों में अलर्ट; अगले 2-3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून
