![]()
भारतीय रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इनमें पटना-मधुपुर के बीच दैनिक और आरा-जसीडीह के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से झाझा, जमुई, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03555/03556 मधुपुर-पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 29 और 30 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी यह ट्रेन मधुपुर से रात 8:30 बजे प्रस्थान करेगी और जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, लखीसराय, अशोकधाम, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब तथा राजेंद्र नगर होते हुए सुबह 4:05 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में, यही ट्रेन सुबह 4:30 बजे पटना से रवाना होकर उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए दोपहर 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इससे बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 03270/03269 आरा-जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 9 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। अतिरिक्त भीड़ को प्रबंधित करने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन यह ट्रेन आरा से चलकर दानापुर, पटना, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, अशोकधाम, किऊल, जमुई और झाझा होते हुए जसीडीह पहुंचेगी। वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का संचालन श्रावणी मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को प्रबंधित करने के लिए किया जा रहा है। इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और श्रद्धालु अधिक सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों से समय से स्टेशन पहुंचने तथा यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि करने की अपील की है।
Source link
श्रावणी मेले के लिए 2 और स्पेशल ट्रेनें शुरू:पटना-मधुपुर डेली, आरा-जसीडीह वीकली ट्रेनें; जमुई-झाझा के पैसेंजर्स को फायदा
