Headlines

राममंदिर में राम दरबार के बिना पास दर्शन होंगे:आरती में शामिल होने के लिए तत्काल पास शुरू, ट्रस्ट में बदली व्यवस्था




अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार के दर्शन के लिए अब पास नहीं लगेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को पास की व्यवस्था खत्म कर दी। यानी अब राम मंदिर जाने वाला भक्त पूरे मंदिर के दर्शन कर सकेगा। राम दरबार मंदिर की पहली मंजिल पर बना है। यह पिछले साल जून में बनकर तैयार हुआ था। शुरुआत में राम दरबार में कितनी भीड़ संभाली जा सकती है, इसे देखने के लिए ट्रस्ट ने दर्शन के लिए पास की व्यवस्था की थी। हालांकि, सुमग और VVIP पास से रामलला के दर्शन की व्यवस्था जारी रहेगी। VVIP पास पूर्व महासचिव चंपत राय और सुमग पास ट्रस्टी अनिल मिश्रा की आईडी से जारी होते थे। लेकिन राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद दोनों की आईडी बंद कर दी गई। अब मैनेजमेंट ने 2 से 3 लोगों का ग्रुप बनाया है। यही ग्रुप पास जारी करेगा। तीनों आरतियों के लिए अलग-अलग पास जारी होंगे पास व्यवस्था प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि बिड़ला धर्मशाला के सामने यात्री सुविधा केंद्र पर सुबह 9 बजे से तत्काल पास बनाए जा रहे हैं। यहां रोज रामलला की आरती के लिए 45 और राम परिवार की आरती के लिए 15 तत्काल पास जारी होंगे। रामलला की मंगला आरती सुबह 4 बजे और श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे होती है। इन दोनों आरतियों के पास एक दिन पहले जारी किए जाएंगे। रात 9 बजे होने वाली शयन आरती के पास उसी दिन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरती दर्शन के लिए पहले से ऑनलाइन 100 पास जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा 75 रेफरल पास भी हैं। जिला प्रशासन या सैनिक सदन के लिए इन पासों का कोई अलग कोटा तय नहीं है। जरूरत पड़ने पर उनके अतिथि सीधे ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं। 2,743 दैनिक पास की हो रही समीक्षा रामलला के नियमित दर्शन के लिए नए दैनिक पास अभी जारी नहीं किए जा रहे हैं। ट्रस्ट इस व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। अब तक नियमित दर्शन के लिए 2,743 दैनिक पास जारी किए गए हैं। ट्रस्ट इन सभी पास की जांच कर रहा है। समीक्षा पूरी होने के बाद इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। 6 महीने वाले पास का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। जिन श्रद्धालुओं के पास की अवधि खत्म हो रही है, वे इसे दोबारा बनवा सकते हैं। अब जानिए तत्काल पास कैसे बनवाएं ? ——–
ये खबर भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखे:अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए, बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के करीब 2 महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर जा रहे थे तो मीडियाकर्मी उनकी फोटो-वीडियो बनाने लगे। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *