Headlines

खेत में गिरे तार से किसान की मौत:जमुई में पानी देखने गया किसान करंट की चपेट में, विभाग पर लापरवाही का आरोप




जमुई के उगनीचक गांव में बुधवार सुबह खेत में गिरे 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। मृतक के चाचा गुरेलाल सिंह ने बताया कि संदीप सुबह अपने खेत में पानी देखने गए थे। खेत में सीमेंट के बिजली पोल से जुड़ा 440 वोल्ट का हाई वोल्टेज तार जमीन पर गिरा हुआ था। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घास और सुबह के अंधेरे के कारण संदीप को तार दिखाई नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद बिजली तार को हटाकर संदीप को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने तक संदीप के शरीर में कुछ हलचल महसूस हो रही थी, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विभाग ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई संदीप कुमार सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता कौशल किशोर सिंह का पहले ही कैंसर से निधन हो चुका है। परिवार में उनकी वृद्ध मां, पत्नी और 10 साल का एक बेटा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से बिजली का हाई वोल्टेज तार जमीन पर गिरा हुआ था, लेकिन विभाग ने समय रहते उसकी मरम्मत नहीं कराई। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *