Headlines

पीरो में ₹2 लाख की छिनतई का खुलासा:पुलिस ने दो शातिर अपराधी पकड़े, न्यायिक हिरासत में भेजा गया




पीरो नगर परिषद क्षेत्र में महिला से ₹2 लाख की छिनतई की सनसनीखेज वारदात का मंगलवार को भोजपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए तिवारी गैंग के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस मामले की जांच की, जिसका नेतृत्व पीरो थाना के सब इंस्पेक्टर अमन कुमार ने किया। यह मामला पीरो थाना कांड संख्या-237/26, दिनांक 23 जुलाई 2026 के तहत दर्ज किया गया था। यह घटना 23 जुलाई 2026 को हुई थी। एक महिला पीरो स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से ₹2 लाख निकालकर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पीरो अंचल कार्यालय गेट के पास पहुंची, पहले से घात लगाए एक अपराधी ने उसके हाथ से रुपयों से भरा पीला झोला छीन लिया। झोला छीनने के बाद वह सड़क किनारे बाइक पर इंतजार कर रहे अपने साथी के पास पहुंचा और दोनों बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक राज ने एक विशेष टीम का गठन करने का निर्देश दिया। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना और वैज्ञानिक अनुसंधान का उपयोग करते हुए लगातार छापेमारी की। जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान स्वर्गीय साहेब तिवारी पुत्र अक्षय कुमार निवासी हाजीपुर, थाना सदर, जिला वैशाली, और स्वर्गीय गुलाब तिवारी पुत्र गुड्डू तिवारी, निवासी बभनगामा, थाना कृष्णागढ़, जिला भोजपुर के रूप में हुई है। सब इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी अक्षय कुमार का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह नवगछिया थाना से जेल जा चुका है और कुख्यात कोड़ा गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है। दोनों आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और वे वर्तमान में तिवारी गैंग के लिए काम कर रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *