Headlines

पप्पू यादव को Z+ सुरक्षा देने की मांग:पूर्णिया सांसद पर हमले के विरोध में दरभंगा में प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री का फूंका पुतला




दरभंगा में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर हमले के विरोध में कांग्रेस नेता डॉ. मुन्ना खान के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन हुआ। खान चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में पप्पू यादव के समर्थक भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पप्पू यादव को उच्च स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेता डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि देश में शीर्ष नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में लगातार लापरवाही बेहद चिंताजनक है। यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र और बिहार सरकार की होगी। डॉ. मुन्ना खान ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांग की कि पप्पू यादव को तत्काल जेड प्लस (Z+) श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। सांसद सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कैसे सेफ रहेंगे प्रदर्शन के दौरान मुन्ना खान ने कहा कि देश में जो भी गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे निशाना बनाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो जनता के लिए आवाज उठाते हैं, वे भी सुरक्षित नहीं हैं। सांसद पप्पू यादव पर हमला इस बात का संकेत है कि सरकार विरोधियों को डराने का प्रयास कर रही है। अगर पप्पू यादव जैसे सांसद अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं, तो देश का आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेगा। हमलोग डरने वाले नहीं हैं
मुन्ना खान ने यह भी आरोप लगाया कि पप्पू यादव पर हमला करने वाले व्यक्ति की तस्वीरें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह मामला हिंदू-मुस्लिम का नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और पप्पू यादव के समर्थक डरने वाले नहीं हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर संघर्ष जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *